Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

भाजयुमो का बड़ा ऐलान, सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन

हिमांशु पटेल/

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के एकात्म परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे प्रदेश में विभिन्न सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही 21 सितम्बर को “नमो युवा रन” और “मोदी मैराथन” का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि यह आयोजन देश भर के 100 शहरों में होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर भी शामिल हैं।

इन दोनों शहरों में आयोजित मैराथन में लगभग 10-10 हजार युवा शामिल होंगे। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी से यह आयोजन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। राहुल टिकरिहा ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित है, बल्कि युवाओं में ऊर्जा और जागरूकता का संदेश भी देगा।

Raipur News: प्रेस कांफ्रेंस में “नमो युवा रन” और “मोदी मैराथन” के पोस्टर भी लॉन्च किए गए। कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र देवांगन भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पूरे उत्साह और जोश के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। कुल मिलाकर, सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले यह आयोजन प्रदेश के युवाओं को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का काम करेंगे।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close