[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़रायपुर

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सचिन पायलट का बयान, पूर्व राष्ट्रपति के गायब होने पर उठाए सवाल

रायपुर। Sachin Pilot : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट इस समय छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। जहां वे आज बिलासपुर में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़ सभा” में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि, देश में आज नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने को है और बस नतीजों का इंतजार है।

पायलट ने कहा कि, पूर्व राष्ट्रपति के अचानक इस्तीफे पर अब भी सवाल बरकरार है। स्वास्थ्य कारण बताए गए लेकिन सच सामने नहीं आया है। इस्तीफे के बाद से पूर्व राष्ट्रपति सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे, पूरे मामले पर परदा डालने की चर्चा है।

सचिन पायलट ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक प्रकरण और वोट चोरी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस का आरोप है कि, चुनाव आयोग ने बिना जांच और गहराई में जाए तथ्यों को दबाया है। सीईसी चयन प्रणाली में बदलाव पर विपक्ष ने सवाल उठाए , जिसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को जोड़ा गयाा।

Sachin Pilot : उन्होंने कहा कि, वोटर लिस्ट पार्टियों को न देने पर भी विपक्ष का हमला है। वहीं 45 दिन में सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने के नियम को भी उन्होंने वोट चोरी का संकते बताया। कहा कि, पूरे देश में चर्चा है कि, क्या लोकतंत्र की नींव को हिलाने वाली गड़बड़ियां हुई?

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close