Breaking news
Advertisement
crimeक्राइमदेशबिहार

पेड़ के सहारे चढ़कर छत पर खाना खा रही छात्रा की दबिया से गला रेत कर हत्या

मां को भी किया घायल, हत्या का पारिवारिक विवाद से जुड़ाव, जांच में जुटी पुलिस

बाजपट्टी (सीतामढ़ी): सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबूनरहा गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राम नारायण ठाकुर की पुत्री और एमए की छात्रा प्रिया भारती (22 वर्ष) की दबिया से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

घटना रात करीब 8:30 बजे हुई जब प्रिया अपने घर की छत पर बैठकर खाना खा रही थी। उसी दौरान अपराधी पेड़ के सहारे छत पर चढ़ा और दबिया से उसके गले पर हमला कर दिया। प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई।

चीख सुनकर जब परिजन और ग्रामीण छत की ओर दौड़े तो हत्यारा वहां से कूदकर भाग निकला। छत से नीचे कूदने के दौरान उसने प्रिया की मां निशा देवी को भी घायल कर दिया, जो नीचे बर्तन धो रही थीं।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

प्रिया मूल रूप से डुमरा थाना क्षेत्र के लगमाबेली गांव की रहने वाली थी और अपने मामा रौशन मिश्रा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह अविवाहित थी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close