युवाओं के लिए खुशखबरी, इस बैंक में बिना परीक्षा होगी सीधी भर्ती, यहां देखें कैसे करें आवेदन
Canara Bank Recruitment 2025: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, केनरा बैंक में ट्रेनी (सेल्स एंड मार्केटिंग) पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है जिसकी आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2025 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.canmoney.in/careers पर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए इसके साथ ही कंप्यूटर का अच्छा नॉलेज होना चाहिए। इसमें फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रक्रिया
इसमे बिना परीक्षा के ही भर्ती की जाएगी उम्मीदवारों का चयन इंरव्यू के आधार पर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर होगा। ईमेल आईडी पर इंटरव्यू की तारीख और समय की सूचना दी जाएगी।
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवार को 22,000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही मासिक प्रदर्शन के आधार पर 2,000 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।
Canara Bank Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
कैनरा बैंक की वेबसाइट पर करियर ऑप्शन में उपलब्ध लिंक https://www.canmoney.in/careers पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन में उम्मीदवार और पिता/पति आदि का नाम सही वर्तनी में भरें, जैसा कि प्रमाण पत्र/अंकपत्र में है।
फॉर्म में गलत/झूठी जानकारी जमा करने पर उम्मीदवारी अमान्य हो जाएगी।
बायोडाटा सहित सभी दस्तावेज सेल्फ-अटेस्टेड होने चाहिए।




