[t4b-ticker]
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरबिहार

देशभर में एनआईए का बड़ा ऑपरेशन: बिहार के कटिहार तक पहुंची छापेमारी, सुखासन गांव से इकबाल हिरासत में

आतंकवाद और टेरर फंडिंग के खिलाफ 5 राज्यों में छापेमारी, बिहार में अफरा-तफरी

कटिहार : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की देशव्यापी छापेमारी का असर अब बिहार के कटिहार तक पहुंच गया है। सोमवार की सुबह अचानक एनआईए की टीम ने बरारी प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में धावा बोला। कार्रवाई इतनी गुपचुप रही कि गांववालों को भनक तक नहीं लगी। कुछ ही मिनटों में इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने गांव निवासी इकबाल को उसके घर से हिरासत में लिया है। टीम ने परिवार को बाकायदा लिखित नोटिस भी सौंपा। इकबाल के भाई वसिक, जो CSP संचालक हैं, ने बताया कि छापेमारी सर्च वारंट के आधार पर की गई और फिर एजेंसी उसे अपने साथ ले गई।

आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश

केवल इकबाल ही नहीं, बल्कि गांव के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर भी तलाशी जारी है। एनआईए की मौजूदगी से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलकर छापेमारी की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा।

देशभर में 22 जगहों पर छापेमारी

दरअसल, एनआईए ने आतंकवादी गतिविधियों और टेरर फंडिंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा है। जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में 22 जगहों पर एकसाथ दबिश दी जा रही है। यह कार्रवाई 2025 में दर्ज एक नए FIR के तहत चल रही है, जिसका मकसद आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करना और उनकी फाइनेंशियल चेन को काटना है।

जम्मू-कश्मीर में सघन ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में एनआईए की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि कई संदिग्ध ठिकानों पर आतंकी साजिश और नेटवर्क को लेकर अहम सुराग मिले हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close