Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़रायपुर

अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, महादेव घाट में बनाए गए अलग-अलग आकार के 4 कुंड

हिमांशु पटेल/ Raipur News: रायपुर में गणेश चतुर्थी पर्व का समापन आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर धूमधाम से शुरू हो चुका है। शहरभर से लाई गई श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे स्थित महादेव घाट पर बनाए गए विशेष विसर्जन कुंड में किया जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशों के अनुरूप प्रतिमाओं का प्रत्यक्ष नदी में विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम का उद्देश्य नदी को प्रदूषण से बचाते हुए श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करना है।

इस बार रायपुर शहर से करीब 8 हजार छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंचेंगी। इनमें पंडालों की विशाल झांकियों से लेकर घरों में स्थापित छोटी प्रतिमाएं शामिल हैं। सभी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महादेव घाट पर अलग-अलग आकार के 4 बड़े विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं, वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में भी अस्थायी कुंड बनाए गए हैं ताकि अन्य तालाबों में विसर्जन न हो।

व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम ने एक विशेष समिति गठित की है। समिति के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनोद पांडेय होंगे। समिति में स्वास्थ्य, सुरक्षा, जल आपूर्ति, विद्युत, चिकित्सा और सफाई विभाग के अधिकारी शामिल हैं। महादेव घाट पर गोताखोर, मोटरबोट, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र, अग्निशमन वाहन और पंडितों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती होगी, वहीं यातायात को लेकर अलग से रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

Raipur News: पूजन सामग्री को अलग एकत्र कर पर्यावरण के अनुकूल निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों को 6 से 12 सितंबर तक ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित कुंड में ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close