Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

Raipur Drugs Smuggling: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक की कोर्ट में पेशी, पुलिस ने की 30 घंटे पूछताछ

रायपुर। Raipur Drugs Smuggling: राजधानी रायपुर में बीते दिनों एक हाईप्रोफाइल ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था जिसमें नव्या मलिक को गिरफ्तार किया गया था। इसमें 850 रईसजादे इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में थे। वहीं पुलिस ने नव्या मलिक से 30 घंटे पूछताछ भी की है। आज नव्या समेत कई आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश किया। पुलिस दोबारा रिमांड पर ले सकती है।

बता दें कि, नव्या मलिक लंबे समय से मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ड्रग्स लाकर रायपुर के रसूखदार परिवारों और हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई किया करती थी। वह शहर के कई बड़े कारोबारी और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहती थी। क्लब्स, आफ्टर पार्टीज और प्राइवेट इवेंट्स को वह खासतौर पर निशाना बनाती थी।

Raipur Drugs Smuggling: वहीं इस सिंडिकेट में युवतियां भी शामिल थी। पुलिस की पूछताछ में लवजीत और रुपिंदर से हेरोइन खरीदने वालों की और नव्या मलिक से एमडीएमए खरीदने वाले रसूखदारों की जानकारी दी। इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में 850 से ज्यादा रईसजादे थे। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close