Breaking news
Advertisement
religiousट्रेंडिंग-न्यूज़देशधर्म

Chandra Grahan 2025 : इस दिन लगने वाला है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, आसमान में दिखेगा लाल चांद

नई दिल्ली। Chandra Grahan 2025 : सूर्य और चंद्र ग्रहण जिसे एक खगोलीय घटना माना जाता है। वहीं एक बार फिर खगोल वैज्ञानिकों की नजरें आसमान में घटित होने वाली अद्भुत घटना पर हैं। दरअसल, 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने वाला है। तो चलिए जानते हैं इसका सही समय क्या है।

बता दें कि, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता। इसी घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ऐसे में साल का दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर को लगने वाला है। जो की रात 9:58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर को रात 1:26 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा पर पूरी तरह से पृथ्वी की छाया पड़ेगी और ये लाल-नारंगी रंग का दिखेगा जिसे ब्लड मून कहा जाता है।

किन देशों में देगा दिखाई

Chandra Grahan 2025 : यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। वहीं हिंदू पंचाग के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल के दौरान कई काम जैसे यात्रा करने, खाने-पीने आदि कामों पर रोक मानी जाती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close