Fake IAS: पकड़ा गया फर्जी IAS, रौब जमाने लग्जरी गाड़ियों और नीली-लाल बत्ती का करता था इस्तेमाल
लखनऊ। Fake IAS: राजधानी लखनऊ से पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। जो खुद को IAS बताकर लग्जरी गाड़ियों के काफिले और लाल-नीली बत्तियों का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा दे रहा था। जिसके पास से कुल 6 लक्ज़री गाड़िया, फर्जी दस्तावेज, नीली बत्तियां, नकद, फर्जी सरकारी पास आदि बरामद किए गए हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पहले लखनऊ में पुलिसवाले गाड़ी चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी संदिग्ध होने पर उन्होंने सौरभ की गाड़ी रोकी, लेकिन सौरभ ने खुद को IAS अधिकारी बताते हुए पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की। जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने गहन जांच की, जिसमें गाड़ी से लाल-नीली बत्तियां और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।
बता दें कि, इस फर्जी आईएएस की पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर ये आईएएस नहीं बल्कि आईएएएस बना घूमता था। इसलिए इसने @Saurabh_IAAS नाम से अकाउंट बना रखी थी। वहीं पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि, वो बड़े सरकारी कार्यक्रम और विभाग के कार्यक्रम में शामिल हो चुका है।
Fake IAS: पुलिस की पूछताछ में सौरभ ने बताया कि, सोसाइटी में रौब जमाने के लिए वह मर्सिडीज, डिफेंडर और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों के काफिले और नीली-लाल बत्ती का इस्तेमाल करता था, जिससे लोग उसे असली बड़ा अधिकारी समझ बैठते थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ़्तार कर आगे की जांच कर रही है।




