छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
ED Raid: राजधानी में कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज
रायपुर। ED Raid: राजधानी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में कई स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है।
बता दें कि, रायपुर के शंकर नगर में एक बड़े कारोबारी विनय गर्ग के घर पर ईडी ने दबिश दी है। इस कार्रवाई में ईडी के 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल भी मौजूद हैं।
ED Raid: बताया गया कि, रायपुर में 8 से 10 स्थानों पर ईडी रेड जारी है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि, यह छापेमारी किस घोटाले के सिलसिले में की जा रही है। फिलहाल सभी स्थानों पर रेड कार्रवाई जारी है।
Advertisement




