Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

Vikram 3201: देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च, सीएम ने बताया स्वर्णिम भारत की नई पहचान

रायपुर। Vikram 3201: भारत ने अपना पहला घरेलू 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर विक्रम को सेमीकॉन इंडिया 2025 में लॉन्च किया है। यह चिप पूरी तरह से स्वदेसी है। भारत के लिए यह सेमिकंडक्टर के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं इसे लेकर सीएम साय ने ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान, राष्ट्र तय कर रहा आत्मनिर्भरता का नया सोपान। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप, आज Semicon India 2025 में भारत ने तकनीक के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया है।

Vikram 3201: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ISRO के स्पेस लॉन्च व्हीकल्स हेतु तैयार किए गए यह प्रोसेसर भारत की नवाचार क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह उपलब्धि माननीय प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति व निर्णायक नेतृत्व से संभव हुई है। विकसित भारत की दिशा में इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु प्रधानमंत्री जी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक अभिनंदन।

https://x.com/vishnudsai/status/1962840656025624742

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close