Dhamtari News: पूरी हुई मंत्री बनने की मन्नत, मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे मंत्री गजेंद्र यादव

धमतरी। Dhamtari News: धमतरी की आराध्या देवी मां विंध्यवासिनी ने दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव की मंत्री बनने की मुराद को पूरा किया है, जिस पर प्रदेश के नए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने माँ विंध्यवासिनी मंदिर पहुँच कर माता की पूजा अर्चना की और मन्नत पूरी होने पर उन्होंने ने माता को 2 हजार 16 नारियल चढ़ाए।
दरअसल, कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। वहीं मंत्रिमंडल में जगह पाने भाजपा के कई दिग्गज विधायकों ने अपनी पूरी जोर लगा दी थी, लेकिन भाजपा आलाकमान ने पुराने दिग्गज विधायकों के बजाय नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी, जिसमें दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्री बनने के बाद पहली बार गजेंद्र यादव का आज मंगलवार को धमतरी आगमन हुआ। इस दौरान भाजपाइयों और यादव समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
Dhamtari News: वहीं मंत्री ने विंध्यवासिनी मंदिर पहुँच कर माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि, केंद्र में जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तो स्कूल शिक्षा में कई चीजों में बदलाव कर दिया था। वहीं हमारी सरकार फिर से पुरानी शिक्षा पद्धति को चालू करने वाली है।



