Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़पंजाबबड़ी खबर

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का कहर, मदद के लिए सामने आए ये सितारे, 10 गांवों को किया एडॉप्ट

पंजाब। Punjab Flood: देश के कई राज्यों में बारिश और बादल फटने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से सतलुज, व्यास और रावी नदियां उफान पर है जिस वजह से पंजाब के कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ की वजह से कई घर तबाह हो गए हैं जिससे की कई परिवारों का नुकसान हुआ है। ऐसे में कई पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर्स मदद के लिए आगे आए हैं।

बता दें कि, पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा ने 12 जिलों में 29 लोगों की जान ले ली है और 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।बिगड़े हालात को देखते हुए बड़े-बड़े सितारों ने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद की जिम्मेदारी ली है। वहीं सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का फाउंडेशन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रहे हैं।

Punjab Flood:दिलजीत दोसांझ ने एनजीओ और लोकल ऑथोरिटी के साथ मिलकर टोटल गुरुदासपुर और अमृतसर के 10 गांव को एडॉप्ट किया है। जिसमें उनकी टीम पीड़ितो को खाना-पानी और मेडिकल से जुड़ी चीजें पहुंचा रही है। वहीं इस पर अभिनेता संजय दत्त ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही दिल तोड़ने वाली है। प्रभावित लोगों के लिए ताकत और प्रार्थनाएं। मैं हर संभव मदद करूंगा। इसके साथ ही शुभमन गिल,सोनू सूद, सोनम बाजवा और अम्मी विर्क भी पीड़ितो की मदद के लिए सामने आए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close