Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: राजधानी में गणेश प्रतिमाओं के विकृत स्वरूप पर आक्रोश, हिंदू संगठन के लोगों ने जताई नाराजगी

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को विकृत स्वरूप में बनाए जाने और कुछ प्रतिमाओं पर अभद्र एवं विवादित वेस्टर्न ड्रेस पहनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसे लेकर शहर के नागरिकों, अधिवक्ताओं और कई हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

वहीं इस मामले पर विरोध जताते हुए बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग रायपुर SSP के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने आयोजकों और मूर्तिकारों पर FIR दर्ज करने और इन विवादित प्रतिमाओं का तत्काल विसर्जन करने की भी मांग की गई है।

Raipur News: बता दें कि, इन संगठनों का कहना है कि, अगर प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया गया तो समिति और आयोजकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस बीच रायपुर SSP ने आश्वासन दिया है कि, पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात करेगी और उचित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद शहर में गणेशोत्सव के माहौल में हलचल शुरू हो गई है जिसे लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close