आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने समीक्षा बैठक के दौरान चार नए साफ्टवेयर का किया लांचिंग

रायपुर – आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान चार नवीन साफ्टवेयर लांच किया इनमें आईओएस मनपसंद मोबाईल एप्लीकेशन, सैलरी केलकुलेशन, वेब एप्लीकेशन सेव सुविधा मोबाईल एप्लीकेशन, टोल फ्री एप्लीकेशन शामिल है। वही नवीन सॉफ्टवेयर में शामिल हैं आईओएस मनपसंद मोबाईल एप्लीकेशन -पूर्णतया तैयार कर लिया गया है।
आई.ओ.एस.मनपसद मोबाईल एप्पलीकेशन को एप्पल स्टोर में होस्ट करने हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एन.आई सी.की ओर प्रेषित कर दिया गया है। सैलरी केलकुलेक्शन वेब एप्लीकेशन – पूर्व में मैनपॉवर एवं सिक्यूरिटी गार्ड एजेंसियों को सी एस एम सी एल में कार्यरत एवं कर्मचारियों के वेतन गणना हेतु एसओपी दिया जा रहा था। वर्तमान में AEBAS के अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति के आधार सैलेरी केलकुलेशन वेब में यह सुविधा स्वत हो रहा है जिसे मैनपॉवर/सिक्युरिटी एजेसियों द्वारा वेरिफाई कर बिल भुगतान किया जा रहा है। उक्त वेब एप्प का सिक्युरिटी ऑडिट पूर्ण कर लिया गया है, जिसे लाच किया गया।




