Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Supreme Court New judges: सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। Supreme Court New judges: भारत के सर्वोच्च न्यायालय को आज दो नए न्यायाधीश मिल गए हैं। आज न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। जिन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने शपथ दिलाई। वहीं इन दो न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय अपने पूरी संख्या 34 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई अपनी बैठक में उच्च न्यायालयों के दो मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। दोनों न्यायाधीश अपने-अपने क्षेत्र में गहरी कानूनी विशेषज्ञता और लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों न्यायाधीशों के बारे में बात करें तो न्यायमूर्ति अराधे ने मध्य प्रदेश से लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट तक दी हैं तो वहीं न्यायमूर्ति पंचोली गुजरात और पटना हाईकोर्ट में रहे हैं।

बता दें कि, न्यायमूर्ति अराधे वर्तमान में बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। उनका जन्म 13 अप्रैल, 1964 को रायपुर में हुआ था। वे तेलंगाना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया है।

Supreme Court New judges:वहीं न्यायमूर्ति पंचोली का जन्म 28 मई 1968 को अहदाबाद में हुआ था। सन 1991 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए अक्टूबर 2014 में, उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और जून 2016 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई। जुलाई 2023 में पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और जुलाई 2025 में उन्हें पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close