Maharashtra Road Accident: रफ्तार का कहर, ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 2 घायल
चंद्रपुर। Maharashtra Road Accident:महाराष्ट्र के चंद्रपुर से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते दिन ट्रक और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर में करीब 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरा ऑटोरिक्शा चकनाचूर हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
दरअसल, यह पूरा मामला महारष्ट्र के चंद्रपुर जिले का है। जहां कल यानी गुरुवार को राजुरा-गडचंदूर रोड पर कपाणगांव के पास एक ऑटो चालक यात्रियों को लेकर जा रहा था उसी समय एक तेज रप्तार हाईवा ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्रियों को चंद्रपुर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक चालक के खिलाफ के दर्ज किया। बताया गया की हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतकों की पहचान वर्षा मांडले (41), तनु पिंपलकर (18), ताराबाई पापुलवार (60), रवींद्र बोबडे (48), शंकर पिपेरे (50) और ऑटोरिक्शा चालक प्रकाश मेश्राम (50) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।




