Breaking news
Advertisement
crimeक्राइमदेशदेश-विदेश

बोरी से मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी से करीब 20-25 वर्ष की युवती का शव बरामद किया, पहचान की कोशिश जारी।

पटना. बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बोरी में बंद एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका की पहचान की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शव अरैया चौर स्थित ब्रह्मस्थान तुलाराम से कुछ दूरी पर सड़क किनारे गड्ढे में बोरी के अंदर पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब राहगीरों को दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने नजदीक जाकर देखा और बोरी मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो उसमें करीब 20 से 25 वर्ष की युवती का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को बोरी में बंद कर यहां फेंका गया है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों और गांवों में सूचना दी गई है, हालांकि अब तक पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close