[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

CG News: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हुए भूस्खलन पर सीएम साय ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए। लोगों को मलबे के नीचे से ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि, ‘जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि, मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

बता दें कि,जम्मू में बदल फटने के बाद नदियां उफान पर हैं, बड़ी-बड़ी चट्टानें, पेड़ और पत्थर नीचे गिर गए, कई घर इसकी चपेट में आ गए और वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी गुफा मंदिर के भूस्खलन हो गया। इसके बाद यात्रा पर रोक लगा दी गई।

https://x.com/vishnudsai/status/1960607733205647637

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close