कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, कुल्हाड़ी मारकर की मां की हत्या, शव के कई किए टुकड़े और फिर…

जशपुर। son murdered his mother: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बड़े ही बेरहमी से शव के कई टुकड़े कर दिए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। यहां एक गुला बाई नाम की महिला और उसके बेटे का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। लेकिन इतने से भी दिल नहीं भरा तो आरोपी बेटे ने शव के कई टुकड़े कर दिए। जिसके बाद आरोपी शव के पास बैठकर गाना गाने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी।
son murdered his mother: वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। जिसका नाम जीत राम यादव बताया गया। मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। वहीं अब तक हत्या के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांंच कर रही है।




