Sukma News: जिले में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, चार सौ से भी ज्यादा बच्चों के खाने में मिलाया फिनाइल, मचा हड़कंप

सुकमा। Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बालक आश्रम पोटाकेबिन पाकेला में एक आरोपी शिक्षक धनंजय साहू ने 426 बच्चों के खाने में फिनाइल डाल कर बच्चों को जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन बच्चों ने समय रहते खाने से आ रही फिनाइल की बदबू को पहचान लिया, वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद अधीक्षक ने तत्काल खाना फेंककर अधिकारियों को जानकारी दी गई।
बता दें कि, आरोपी शिक्षक पर पहले भी एक बच्चों के साथ बेरेहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार विभाग ने इस शिक्षक को दूसरी जगह अटैच किया गया था। लेकिन फिर से इस शिक्षक को कोटाकेबिन पाकेला में ही नियुक्त कर दिया गया था। यह पूरा मामला 21 अगस्त का बताया जा रहा है।
Sukma News:मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि,मामले को जिम्मेदार विभाग द्वारा दबाने का पूरा प्रयास किया गया पर आदिवासी समाज द्वारा मामले को उजागर किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार विभाग द्वारा जांच टीम गठित की गई और साथ ही आरोपी शिक्षक के रूम को भी सील कर दिया गया है। फिलहाल सभी बच्चें सुरक्षित है और वहीं शिक्षक के खिलाफ 400 छोटे बच्चों के खाने में जहर मिलाने का अपराध दर्ज किया गया है।




