CG News: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, शराब दुकानों में जल्द शुरू होगी कैशलेश व्यवस्था
रायपुर। CG News: मदिरा प्रेमियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। जहां अब शराब दुकानों में जल्द ही कैशलेस सुविधा शुरू होने वाली है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शराब दुकानों में पूर्ण कैशलेस व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। शराब दुकानों में शत्-प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से होना चाहिए।
बता दें कि, मंत्री देवांगन ने इस बैठक के दौरान होटल, ढाबें और फॉर्म हाउस में शराब की अवैध बिक्री और सेवन पर रोक के विशेष निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि, प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री को रोकने और अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। अब सभी शराब दुकानों में अब सीसीटीवी कैमरा लगाना भी अनिवार्य होगा। जिससे की 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए।
CG News: बता दें कि, इस बैठक में आबकारी विभाग की सचिव आर. शंगीता ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी है। बैठक के दौरान मंदिरा दुकानों की व्यवस्था, लाइसेंस, मार्केटिंग कॉर्पोरेशन और प्रदेश में बार-क्लब की स्थिति पर चर्चा हुई।




