Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

ब्रेकिंग:साइंस सेंटर रोड मे सरेराह युवाओ की दो गुटों मे मारपीट, बीच सड़क मे चले लात घूँसे,युवती आयी बीच बचाओ मे

Breaking:In the Science Center Road, the youth of Sarerah youth were beaten up in two groups, kicking in the middle road, the girl came to save the beach

हिमांशु/ सरेराह दो गुटों मे मारपीट का मामला सामने आया है दरअसल राजधानी रायपुर में आए दिन मामूली विवादों को लेकर गैंगबाजी और गुटबाजी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहाँ कल शाम करीब 7 बजे साइंस सेंटर के पास दो गुटों के युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुँच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूँसे चलने लगे और सड़क पर हंगामे का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साइंस सेंटर रोड किनारे स्थित ठेले-गुमटी में अक्सर युवकों का जमावड़ा लगता है। कल भी यहाँ कई युवक बैठे हुए थे, तभी किसी छोटी सी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस बीच आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने से पहले ही जब तक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुँची, सभी आरोपी युवक वहाँ से फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पंडरी थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि राजधानी में इस तरह की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि इस तरह के जमावड़ों और गुटबाजी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि आम नागरिकों में भय का माहौल न बने। यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close