CM Nitish Kumar: CM नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, रद्द किए गए सभी कार्यक्रम
बिहार। CM Nitish Kumar: इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या हो गई है। जिस वजह से उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
बता दें कि, सीएम नीतीश पटना में छह स्थानों पर करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। ये कार्यक्रम 3:30 बजे दिन में तय था। लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
CM Nitish Kumar: बताया गया कि, इस योजना में 328.52 करोड़ रुपए की बिजली आधुनिकीकरण परियोजना है। जिसके तहत शहर के करीब 600 किलोमीटर से अधिक बिजली तारों को भूमिगत (अंडरग्राउंड) किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डाकबंगला चौराहा पर होना था। फिलहाल, उनके अस्वस्थ होने के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।




