Baikunthpur News: जिले में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

बैकुंठपुर। Baikunthpur News: कोरिया जिले के बैकुंठपुर में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। जहां बीते रात कुछ युवकों ने विवाद के दौरान नाबालिग के साथ मारपीट की। घटना के बाद घायल नाबालिग को जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह नाबालिग को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
वहीं इस मामले पर परिजनों का आरोप है कि, मारपीट करने वाले खुद को रसूखदार व्यक्तियों से जुड़ा बताते हैं, जिसके चलते दबंगई दिखाते हुए नाबालिग के साथ बुरी तरह हाथापाई की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
Baikunthpur News: बता दें कि, मारपीट के बाद परिजनों ने इस संबंध में सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन उनका कहना है कि, अब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही कोई कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन प्रशासन से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।





