Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ईडी की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी का खुलासा

दिल्ली। ED on Fake Call Center: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटरों पर दबिश दी है। बताया गया कि, फर्जी कॉल सेंटर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत गुरुग्राम और नई दिल्ली में 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की इस कार्रवाई से आसपास के कॉल सेंटरों में हड़कंप मच गया।

दरअसल, ED की जांच CBI की FIR के आधार पर शुरू हुई थी। जिसमें कहा गया था कि, कुछ लोग आपस में मिलकर फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे थे। यह धोखाधड़ी नवंबर 2022 से अप्रैल 2024 के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से की गई।

बता दें कि, जांच में सामने आया कि आरोपी अर्जुन गुलाटी, दिव्यांश गोयल और अभिनव कालरा, नोएडा और गुरुग्राम में ऐसे कॉल सेंटर चला रहे थे। जो अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने का झांसा देकर फंसाते थे। घोटाले के जरिए आरोपियों ने करीब 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) की ठगी की है।

ED on Fake Call Center: ईडी की छापेमारी में कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। साथ ही 30 बैंक अकाउंट फ्रीज किए गए हैं. इसके अलावा 8 लग्जरी कारें, कई महंगी घड़ियाँ और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है। ईडी की ये कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ बड़ा एक्शन है। फिलहाल इस मामले पर आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close