[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल से भी ज्यादा का गांजा किया जब्त, युवती समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। Gariaband News: गरियाबंद पुलिस ने कल यानी शुक्रवार को नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 90 किलो गांजा जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है। बताया गया कि, बरामद गांजा उड़ीसा से गरियाबंद मार्ग होते हुए जबलपुर (मध्यप्रदेश) ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तस्करों के कब्जे से इनोवा और बोरनो दो लग्जरी कार भी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छुरा इलाके से संदिग्ध वाहनों का पीछा शुरू किया। काफी दूरी तक चली इस भाग दौड़ में पुलिस ने मालगांव के पास सी.पी.आर वाहन से संदिग्ध कार को ठोकर मारकर रोका। इस दौरान इनोवा और बोरनो कार में सवार तीन युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है।

वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि, गांजे की ज्यादा कीमत मिलने के कारण वे उड़ीसा से इसे खरीदकर जबलपुर में ले जा रहे थे। इस गिरोह में कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी निशा सिन्हा मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच की। उन्होंने बताया कि, जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है।

Gariaband News:उन्होंने कहा कि, भविष्य में भी ऐसे तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई से गरियाबंद जिले में पुलिस की चौकसी और तत्परता का परिचय मिला है। पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा जब्त होने से नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close