ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Anil Ambani CBI Raid: अंबानी हाऊस में सीबीआई की दबिश, इस मामले में हो रही जांच, उद्योग जगत में मची हलचल
मुंबई। Anil Ambani CBI Raid: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी और आरकॉम से जुड़े कई ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश दी है। जिस पर बैंक धोखाधड़ी के मामले पर ये कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI की टीम ने आरकॉम और अनिल अंबानी से ठिकानों पर दबिश दी है। जिसमें 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि, ED ने 5 अगस्त को अनिल अंबानी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद ये छापेमारी कई गई है।
Anil Ambani CBI Raid: छापेमारी के दौरान, सीबीआई बैंक लेनदेन और कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई से वित्तीय और उद्योग जगत में हलचल मच गई है।
Advertisement




