Patna Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
पटना। Patna Accident: बिहार के पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में करीब आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
दरअसल, यह पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना की है। जहां शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास आज सुबह एक ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था की, मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि, सभी लोग हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के रहने वाले थे और गंगा स्नान करके लौट रहे थे।
वहीं घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, ट्रक तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। घटना की जानकारी मिलेत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया , जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
Patna Accident: मृतकों में संजू देवी (60), पति राजेंद्र प्रसाद, दीपिका पासवान (35), पति धनंजय पासवान, कुसुम देवी (48), पति चंद्रमौली पांडेय, चंदन कुमार (30), चालक, कंचन पांडेय (34), पिता परशुराम पांडेय, वीरेंद्र राउत की पत्नी, शंभू राम की पत्नी, विकास राम की पत्नी। के नाम शामिल है। फिलहाल मामले पर पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।




