उत्तराखंड में बरपा कुदरत का कहर, बादल फटने से मची तबाही, लापता हुए कई लोग
चमोली। Cloudburst Hits Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला। जहां बीती रात बादल फटने से तबाही मच गई। जिससे की कई इलाकों में भारी तबाही हुई। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश और मलबे से कई घरों, दुकानों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासन और SDRF की टीम SDRF की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया गया कि, बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है। इसके अलावा चेपड़ों और सागवाड़ा के अलावा कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। वहीं इसी गांव में 20 वर्षीय लड़की की मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है।
Cloudburst Hits Chamoli: वहीं इस मामले में चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि, बादल फटने से कई जगहों पर तबाही मच गई , क्योंकि स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। चेपड़ों और सागवाड़ा दोनों गांवों में मिलाकर कुल 70-80 घरों में करीब 2 फीट तक मलबा घुस गया। बादल फटने की इस घटना के बाद आज तीनों विकासखंडों थराली, देवाल और नारायणबगड़ के सभी स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है।




