Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Central Jail: कैदी फरार मामले में जेल प्रहरी पर गिरी गाज, जेल प्रशासन ने किया निलंबित

रायपुर। Raipur Central Jail: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से कल दिनदहाडे एक कैदी फरार हो गया। जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मज गया। वहीं बताया गया कि, दोपहर करीब 12 बजे जेल मुख्यालय 5 कैदियों को काम के लिए भेजा गया था। इस दौरान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू नाम का एक कैदी मौजूद जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया।

वहीं दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, चंद्रवीर उर्फ पिंटू मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में 15 साल सश्रम कारावास की सजा काट रहा था। दोपहर पुराना जेल मुख्यालय रायपुर में मरम्मत कार्य के लिए मनीष राजवाडे नाम के प्रहरी की अभिरक्षा में 05 दंडित बंदियो को भेजा गया था। वहीं करीब डेढ से 2 बजे के बीच काम कर रहे अन्य कैदियों और प्रहरी को चकाम देकर कैदी दंडित बंदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू
पुराना जेल मुख्यालय रायपुर के पीछे से फरार हो गया।

जब मौजूद कैदियों समेत जेल प्रहरी ने पिंटू की खोजबीन की और आसपास तलाशने के बाद भी वह नहीं दिखा तो जेल प्रहरी ने इसकी सूचना अपने आलाधिकारियों को दी, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। गौरतलब है कि, जेल से कैदी के फरार होने की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कोरबा जेल से भी पांच कैदी जेल ब्रेक कर फरार हो चुके हैं।

Raipur Central Jail: इस वारदात के बादजेलो में सुरक्षा से जुड़े दावों की हकीकत सामने आई है। बता दें कि, इससे पहले भी कोरोना काल के समय पैरोल पर छुटे कैदी पैरोल अवधि खत्म होने के बावाजूद जेल नहीं पहुंचे थे। फिलहाल जेल प्रशासन ने जेल प्रहरी को निलबिंत कर दिया है और गंज थाना पुलिस में लिखित आवेदन दी है जिसके बाद देर रात गंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार सजायाफ्ता कैदी की तलाश में जुटी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close