Breaking news
Advertisement
crimeक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेश

इश्क की राह में खाया धाेखा : शादी का झांसा देकर ज्वेलरी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखी, 90 लाख लेकर हुआ फरार

हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी. आरोपी ने गोल्ड कंपनी में गिरवी रखकर निकाले पैसे

मुजफ्फरपुर : प्यार और भरोसे का एक चौंकाने वाला मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया है, जहां एक स्नातक की छात्रा को उसके ही प्रेमी ने प्रेम जाल में फंसाकर 90 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी ठग ली. इस हाई-प्रोफाइल मामले में छात्रा की मां की शिकायत पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है और उसके पिता से लगातार पूछताछ कर रही है.

शादी का झांसा देकर फंसाया

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी क्लब रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है. इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का वादा कर भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने लगा.

14 अगस्त को छात्रा जब टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में क्लास के लिए निकली, तो आरोपी के बहकावे में आकर अपने घर से 15 से 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर चली गई. यह ज्वेलरी उसकी शादी के लिए खरीदी गई थी.

छपरा स्टेशन पर हुआ खुलासा

जब छात्रा देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार चिंतित हो गया. देर शाम करीब 7:30 बजे छात्रा ने रोते हुए फोन किया और बताया कि वह छपरा स्टेशन पर है और आरोपी उसके गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गया है.

परिवार के लोग तुरंत छपरा स्टेशन पहुंचे और बेटी को घर वापस लाए. पूछताछ में छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसकी मां और दोनों बड़ी बहनों की ज्वेलरी भी ठग ली थी, जिसकी कुल कीमत 80 से 90 लाख रुपये है. आरोपी ने ये सारी ज्वेलरी अपने पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक निजी गोल्ड फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर पैसे निकाल लिए हैं.

पुलिस अब आरोपी के सभी बैंक खातों की जांच कर रही है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. यह घटना दिखाती है कि प्रेम और भरोसे के नाम पर की गई ठगी किस तरह बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close