Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता के दावों की खुली पोल, स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों के सामने दिखी अव्यवस्था, लोगों ने जताई नाराजगी

कोरिया। CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सिविल लाइन में सरकारी भवनों के सामने स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की बड़ी-बड़ी तस्वीरें बनाई गई हैं। इनमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे महान हस्तियों की छवियां भी शामिल हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर राहगीर गर्व महसूस करता है। लेकिन अब इन तस्वीरों के सामने बने उद्यान की हालत खराब हो चुकी है।

दरअसल, 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने इसकी सफाई की सुध नहीं ली। नतीजा यह है कि तस्वीरों के ठीक सामने बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जो देखने वालों को खटक रही हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

CG News: वहीं इस रास्ते से गुजरने वाले लोग इस स्थिति पर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि, जिन स्थानों पर देशभक्तों की यादें सजाई गई हो वहां इस तरह की लापरवाही शर्मनाक है। अब सवाल ये उठ रहा है कि, नगर पालिका प्रशासन आखिर कब जागेगा और इन महान हस्तियों के सम्मान को बचाएगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close