भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की बैठक का आयोजन, खनिज नीतियों पर की गई विशेष चर्चा
रायपुर। CG News: आज राजधानी रायपुर में खनिज संसाधन विभाग द्वारा भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन विश्राम भवन कन्वेंशन हॉल में 10.30 बजे किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीएम सचिव पी दयानंद ने की।
बता दें कि, इस बैठक में खनिज नीतियों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें 2024-25 में खनिजों की खोज करने किए हुए कार्यों पर भी चर्चा की गई साथ में 2025-26 में खनिज की खोज के कार्यक्रमों को अंतिम रूप अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही बैठक में अन्वेषण परियोजना और भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की 29 अन्वेषण परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, तकनीकी संस्थानों तथा निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
CG News: मिली जानकारी के अनुसार, आज के इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समन्वय स्थापित करते हुए खनिज नीतियों को नई दिशा प्रदान करना रहा, जिससे खनिजों का सतत और व्यवस्थित अन्वेषण किया जा सके।





