Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज से 10 दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम साय, उद्योगपतियों और निवेशकों से करेंगे खास मुलाकात

रायपुर। CG News: सीएम विष्णुदेव साय आज से 31 अगस्त तक विदेश दौरे पर जाएंगे। 10 दिनों के दौरे के दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश लाएंगे। उनका यह दौरा कई मायनो में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बता दें कि, सीएम रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से सीधा जापान के लिए रवाना होंगे। 10 दिनों के दौरान सीएम जापान और दक्षिण कोरिया के प्रवास पर रहने वाले हैं। पहले जापान उसके बाद दक्षिण कोरिया में उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे से छत्तीसगढ़ में निवेश,रोजगार,तकनीकी और उद्योग जगत में इजाफा होगा। उनका मकसद उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों को लेकर बातचीत करना होगा।

CG News: इस दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, आज जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जा रहे हैं। जहां जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में आज शामिल होंगे। साथ ही जापान के निवेशकों से भी मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि, दक्षिण कोरिया में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की अपार सफलता को देखते हुए निवेशकों उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी देंगे साथ ही छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपार अवसर है इसलिए निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close