Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसूरजपुर

सूरजपुर जिले को आज मिली बड़ी सौगात, सीएम साय ने किया भूमिपूजन ओर लोकार्पण 

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले को 211 करोड़ 33 लाख रूपये की विकास सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सूरजपुर के अटल परिसर में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और किसान मेला सह जैविक मेला का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्ष की यात्रा गौरवशाली रही है और अब राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का समय है। उन्होंने अटल जी को नमन करते हुए कहा कि राज्य निर्माण उनकी ऐतिहासिक देन है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता बोनस, रामलला दर्शन योजना और अटल डिजिटल सेवा केंद्र जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन होगा।

कार्यक्रम में 78 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 37 कार्यों का लोकार्पण और 132 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले 55 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। किसान मेले में कृषि यंत्र, जैविक खाद, बीज और विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को फसल विविधीकरण, जैविक खेती और जल संरक्षण पर प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से हितग्राहियों को आइस बॉक्स, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, आवास की चाबी, ऋण चेक, बीज, पंप और रोजगार स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close