Breaking news
Advertisement
big breakingट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Attack On CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में चूक, जनसुनवाई के दौरान अज्ञात शख्स ने किया हमला

दिल्ली। Attack On CM Rekha Gupta: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस स्थित आवास पर आयोजित जन सुनवाई के दौरान जब CM रेखा गुप्ता लोगों की शिकायतें सुन रही थी, तभी एक शख्स वहां पहुंचा और सीएम को थप्पड़ मार दिया। इस हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को हिरासत में लिया गया।

बता दें कि, इस हमले की पुष्टि दिल्ली CM ऑफिस के द्वारा की गई। जिसमें बताया गया कि, जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया।जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। हालांकि, इस हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता सुरक्षत है।

वहीं इस हमले की जानकारी देते हुए बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, “आज सुबह जनसुनवाई के दौरान, मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थी। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचने लगा। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह कौन है, और अन्य सभी विवरणों की पुलिस जाँच कर रही है। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जाँच की है। मैं उनसे मिला हूँ, वह एक मज़बूत महिला हैं।

Attack On CM Rekha Gupta: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। थप्पड़ या पत्थरबाज़ी की कहानियाँ मनगढ़ंत है। राजनीति में ऐसी घटनाएँ निंदनीय हैं जनसुनवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री अभी आराम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि, वह अपने कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगी।”

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close