BHC Recruitment 2025: बॉम्बे हाईकोर्ट में निकली भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

BHC Recruitment 2025: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और कानून के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट में 80 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तारीख 1 सितंबर 2025 तय की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसमें आवेदन करने के लिए कौन पात्र होंगे।
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को स्नातक पास होना अनिवार्य है। साथ ही अंग्रेजी और हिंदी की अच्छी पकड़ होनी चाहिए। साथ ही हाई कोर्ट में 8 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही लॉ डिग्री होल्डर्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 38 साल होनी चाहिए। जबकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का परीक्षा शुल्क अदा करना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के तहत S-23 पे स्केल के अंतर्गत 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रति महीने की सैलरी होगी और साथ ही प्रमोशन और अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
BHC Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट bhc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा करें।
आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।




