छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल
रायपुर। राजधानी रायपुर में इस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं इस बीच पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंचे। जिससे की ऐसा माना जा रहा है कि, कैबिनेट विस्तार को लेकर वे राजभवन पहुंचे हैं। वहीं इस मुलाकात को अमर अग्रवाल ने सौजन्य भेंट बताया।
बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई थी। मालूम हो कि, 21 अगस्त को सीएम साय जापाना और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
Advertisement




