चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा-‘7 दिनों के भीतर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे’
Election Commission On Rahul Gandhi

नई दिल्ली। Election Commission On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर वोट चोरी के मामले ने अब तुल पकड़ लिया है। उनके इस आरोप के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल शुरू हो गई है। तो वहीं चुनाव आयोग ने भी इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए राहुल गांधी को हलफनामा देने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बिना सबूत के इतने गंभीर आरोप लगाना लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करने की कोशिश है।
बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा था कि बीजेपी वोट चोर कर रही है और इसमें चुनाव आयोग उसका साथ दे रहा है। वहीं इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि, राहुल गांधी को 7 दिनों के भीतर हलफनामा देना होगा या फिर देश से माफी मांगनी होगी।
Election Commission On Rahul Gandhi: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अगर कोई सोचता है कि सिर्फ एक पीपीटी बनाकर और बिना ठोस आंकड़ों के यह दावा कर सकता है कि एक ही व्यक्ति ने दो बार वोट डाला है, तो यह गलत है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, इतने संगीन विषयों पर बिना हलफनामे के चुनाव आयोग को काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, ऐसे झूठे आरोपों का असर न आयोग पर होगा, न ही मतदाताओं पर। चुनाव आयोग निडर होकर और निष्पक्षता से काम करता रहेगा।




