CP Radhakrishnan: कौन है सीपी राधाकृष्णन ? जिन्हें NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली। CP Radhakrishnan: 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से ही उपराष्ट्रपति का पद खाली था। जिसे लेकर कल संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी जिसमें पीएम मोदी समेत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह मौजूद रहे। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया।
बता दें कि, एनडीए के सहयोगी दलों ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुनने के लिए अधिकृत कर दिया था। वहीं अब उम्मीदवार के चयन से साफ है कि बीजेपी ने पिछले बार से सबक लेते हुए इस बार उम्मीदवार का चयन किया है।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष से भी बात की जाएगी। ताकि, सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है जिस पर सभी दलों ने समर्थन दिया है।
कौन है सीपी राधाकृष्णन
CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन है जिनका जन्म 20 अक्टूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था और जो कि, वर्तमान में महाराष्ट के राज्यपाल है। जो ओबीसी समुदाय से आते हैं। इन्होंने तमिलनाडू में बीजेपी की सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जो कि तमिलनाडू में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। 1960 में महाराष्ट्र के गठन के बाद से सीपी राधाकृष्णन राज्य के 21वें राज्यपाल बने थे।




