Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अनियंत्रित होकर खारुन नदी में गिरा ट्रक, मौके पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Truck fell into Kharun river

रायपुर। Truck fell into Kharun river: राजधानी रायुपर के महादेव घाट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खारुन नदी में जा गिरी। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनिमत यह रही की हादसे के दौरान किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में ट्रक चला रहा थी। इस दौरान उसने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक को नदी में उतार दिया। इस घटना के बाद ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Truck fell into Kharun river: बता दें कि, इस पूरे मामले में एक बार फिर ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। वहीं पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close