
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) जवान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि, आत्महत्या करने वाले एएसआई का नाम हीरामन मंडावी है जो की दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ था। वही आज सुबह जब जवान रोज की तरह ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, तभी अचानक एक जवान की नजर बैरक के अंदर ASI मंडावी पर पड़ी जो कि पंखे से लटके हुए थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, ASI मंडावी काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। जिससे की आशंका जताई जा रही है कि, डिप्रेशन की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फारेंसिक टीम द्वारा बैरक की जांच की जा रही है।




