[t4b-ticker]
Advertisement
religiousदेशदेश-विदेशधर्मधर्म

आज सोने-चांदी से जड़ित वस्त्र पहनेंगे ठाकुर जी, 10 लाख से भी अधिक भक्त करेंगे बांके बिहारी के दर्शन

Krishna Janmashtami 2025

मथुरा/वृंदावन। हर साल की तरह इस साल भी देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा हुआ है। वहीं इस बीच मथुरा और वृंदावन में भी जन्माष्टमी की धूम है। बताया गया कि, करीब 10 लाख से भी अधिक भक्त आज वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करेंगे।

बता दें कि, इस बार कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है। जिस फूल बंगला में ठाकुरजी विराजेंगे, उसको सिंदूरी रंग के फूलों से सजाया गया है। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। वहीं ठाकुर जी के वस्त्र की बात करें तो उनके वस्त्र को तैयार करने में सोने-चांदी का इस्तेमाल किया गया है।

इस बार करीब 10 लाख से अधिक भक्त आज बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। वहीं मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बदलाव कर कतारबद्ध दर्शन की सुविधा लागू की है। मंदिर प्रांगण में लोहे की रेलिंग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु केवल दर्शन कर तुरंत बाहर निकलेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close