big breakingछत्तीसगढ़दुर्गबड़ी खबर
भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस का डस्ट क्रिएचर फटने से लगी भीषण आग
Bhilai Steel Plant Fire

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीती रात ब्लास्ट फर्नेस नंबर 8 का डस्ट क्रिएचर फटने से प्लांट में अचानक आग लग गई। धमाका इतना भीषण थी कि, देखते ही देखते आग की आसपास के स्टोर आग की चपेट में आ गए, जो कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहे थे।
वहीं आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया और तुरंत मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। आगजनी में काफी नुकसान होने की आशंका है। भारी मात्रा में केबल जल गए हैं।
मामले में बताया गया कि, डस्ट क्रिएचर का वॉल्व खुलने से आगजनी की घटना हुई। एक हादसे ने पूरे उत्पादन को ठप कर दिया है। फिलहाल, साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
Advertisement




