GOPALGANJ मालिक ने कुत्ते को डांटा तो कान पर किया हमला, कटा कान लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
गोपालगंज में पालतू कुत्ते का हमला, मालिक का कान काटा

GOPALGANJ. गोपालगंज के अरार मोहल्ले में पालतू कुत्ते को पालने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया. सोमवार देर शाम पालतू कुत्ते ने मालिक संदीप कुमार को डांटने पर उग्र होकर हमला कर दिया और उनका एक कान काटकर अलग कर दिया. खून से लथपथ संदीप कटे हुए कान को कागज में लपेटकर सदर अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने कटे कान को जोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
कटे हुए कान को कागज में लेकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित

संदीप के परिजनों ने बताया कि उन्हें बचपन से कुत्तों से प्यार था और वे बड़े लाड-प्यार से अपने पालतू कुत्ते की देखभाल करते थे. कुत्ता छत पर चढ़कर कूद रहा था। संदीप ने उसे डांट लगा। इससे कुत्ता आक्रोशित हो गया। कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. संदीप ने बताया, “पहले कुत्ते ने मेरे हाथ पर काटने की कोशिश की. मैंने हाथ हटाया तो उसने मेरे कान को पकड़कर काट लिया.” परिवार ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉग बाइट इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ. कटे कान को जोड़ने की कोशिश नाकाम रहीसदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि संदीप की स्थिति अब स्थिर है, लेकिन कान की कुछ नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. कटे हुए कान को जोड़ने की कोशिश नाकाम रही. उन्होंने सभी जरूरी उपचार, जैसे रेबीज रोधी इंजेक्शन, दिए गए हैं.




