Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

पत्नी से विवाद के दौरान बीच बचाव कर रही भाभी की देवर ने कर दिया हत्या

Brother -in -law murdered sister -in -law during a dispute with his wife

हिमांशु/रायपुर के सड्डू इलाके मे सनसनीखेज वारदात हुई जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। आरोपी महिला का देवर है,जो वारदात ko अंजाम देकर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल 7 अगस्त देर शाम 7 बजे सड्डू मे रहने वाली 35 वर्षीय संगीता बंजारे के घर पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि संगीता का देवर कामेश्वर बंजारे धारदार हथियार से वार कर मौत की नींद सुला दिया,पुलिस के मुताबिक, कामेश्वर अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान संगीता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कामेश्वर आग बबूला हो गया। उसने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी कामेश्वर बंजारे के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

हमले के बाद लहूलुहान संगीता के परिजन मोवा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के समय संगीता का पति देवेंद्र दास बंजारे ऑटो चलाकर सवारी छोड़ने गया था। उसे बेटे ने फोन पर बताया कि मां पर कामेश्वर चाचा ने हमला कर दिया है। जब तक वह घर पहुंचा, पत्नी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के बीच पहले से भी अनबन रहती थी। गुरुवार शाम विवाद अपने चरम पर पहुंचा और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

 

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया है…यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मामूली विवाद भी कब जानलेवा रूप ले सकता है, कहा नहीं जा सकता।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close