Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जुए के रकम गबन मामले में एसएसपी ने की कार्रवाई,थाना प्रभारी समेत पेट्रोलिंग टीम पर गिरी गाज!

SSP took action in the embezzlement of gambling, the patrolling team including the station in -charge fell

डेस्क/रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिँह ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की रकम गबन के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि एक थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।मामला 4 और 5 जुलाई की दरम्यानी रात का है, जब माना थाना पुलिस ने एक संदिग्ध जुआरी को पकड़ा और उसके पास से 10 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की थी। हैरानी की बात ये है कि न तो जब्त की गई रकम को रोजनामचा में दर्ज किया गया, और न ही उसे विधिवत सीज किया गया। इतना ही नहीं, वह रकम संदिग्ध को वापस भी नहीं की गई और न ही अदालत में प्रस्तुत की गई।

इस मामले की शिकायत रायपुर एसएसपी को मिली, जिसके बाद जांच में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि आरोपी पुलिसकर्मी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ही रकम को लौटाने की कोशिश में गुमराह कर रहे थे।

इसे एसएसपी ने ड्यूटी में घोर लापरवाही माना है और तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए हैं।”इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों ने कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई नहीं की। ना तो रकम का जिक्र रोजनामचा में किया गया और ना ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। हमने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की है। आंतरिक जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम संदिग्ध के पास कहां से आई


।”

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close