Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पाकिस्तान-पंजाब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 तस्कर गिरफ्तार!

Raipur Police's big action, Pakistan-Punjab drug supply busted network, 9 smugglers arrested!

हिमांशु/रायपुर पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस नेटवर्क में शामिल पंजाब के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर सहित रायपुर के स्थानीय नेटवर्क के कुल 09 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करीब 412 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

इस नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते किया जा रहा था। पुलिस जांच में इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि मुख्य आरोपी लवजीत सिंह उर्फ बंटी, जो कि पंजाब के गुरदासपुर का निवासी है, पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर भारत में इसकी सप्लाई करता था। शुरुआती जांच में पाकिस्तानी तस्करों से उसकी बातचीत के प्रमाण भी सामने आए हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि तस्करों ने जांच एजेंसियों से बचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नंबरों और इंटरनेट कॉलिंग का सहारा लिया। ग्राहकों से संपर्क करने और माल की डिलीवरी के लिए वीडियो कॉलिंग और लोकेशन शेयरिंग जैसे डिजिटल माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा था। इस नेटवर्क में करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है। पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो सके।

रायपुर का मुख्य संचालक सुवित श्रीवास्तव बताया गया है, जो कि कमल विहार सेक्टर-04 में रहता है। उसका मकान ही इस पूरे नेटवर्क का हब बन चुका था, जहां से ड्रग्स की डीलिंग और वितरण होता था।

पूरे मामले का खुलासा रायपुर के एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और NDPS एक्ट के तहत टिकरापारा थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी, जिससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेशी लिंक की भी जानकारी मिल सके। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close