क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,बांगो थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक से किया था….

रायपुर/प्राविंस मनहर – बीते दिनों बांगो थाना क्षेत्र में अपने आप को पुलिस अधिकारी बता कर ट्रैक्टर चालक से एक हजार रूपए की अवैध वसूली करने वालो दो लोगों को बैकुंठपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बता दे की कटघोरा निवासी जतिन साहू से 1000 रुपये की वसूली कर चोंटिया की ओर भाग रहे आरोपियों को क्रेटा कार सहित भारी चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर ट्रैक्टर व मिक्सचर मशीन के कागजों के नाम पर धमकी देकर पैसा वसूल रहे थे।पकड़े गए आरोपियों की पहचान जाहिद खान और प्रकाश सिंह गोंड के रूप में हुई है, जो मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के निवासी रहने वाले है।
Advertisement




